फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सफाईकर्मियों का विकास भवन पर झाड़ू के साथ प्रदर्शन

विज्ञापन
विकास भवन पर पवेतन निर्गत किए जाने आँर अटैचमेंट खत्म किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्राम - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। विभिन्न कार्यालय में तैनात सफाई कर्मचारियों को हटा कर ग्राम पंचायतों में तैनात करने, जुलाई माह का बकाया वेतन भुगतान दिलाने आदि की मांग के साथ ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों ने हाथ में झाड़ू लेकर विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। बाद में धरना स्थल पर पहुंचे सीडीओ ने कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया। सफाई कर्मचारियों के इस आंदोलन से पूरे दिन विकास भवन में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अकबर हुसैन व महामंत्री मुकेश वाल्मीकि और उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह, प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार राही और जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह काका की अगुवाई में जिले भर की ग्राम पंचायतों में तैनात सैकड़ों पुुरुष व महिला सफाई कर्मचारी बुधवार विकास भवन पहुंचे और वहीं डीपीआरओ कार्यालय के सामने नारेबाजी, प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर तक प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने वहीं धरना देना भी शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष अकबर हुसैन ने कहा कि करीब दो सौ सफाई कर्मचारी अधिकारियों के कार्यालयों व बंगलों पर तैनात हैं। जो कर्मचारी ग्राम पंचायतों में तैनात हैं उनका ब्लॉकों में बैठे एजेंटों के कहने पर शोषण व ट्रांसफर किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह के 18 दिन बीत जाने व कई बार आग्रह के बाद भी सफाईकर्मियों का वेतन जारी नहीं किया गया। जिससे सफाईकर्मियों के परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
जिला महामंत्री मुकेश कुमार वाल्मीकि ने कहा कि विकास खंड कुंदरकी में तैनात एडीओ पर एक सफाई कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करने और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए एडीओ के खिलाफ एफआईआर की मांग की। धरना स्थल पर पहुंच कर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार और एडीओ पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा ने भी अपने संगठन की ओर से समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें