फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिकारियों की टीम ने त्रिवेणी शुगर मिल का औचक निरीक्षण किया

Wed, 24 Dec 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। जनपद बिजनौर के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को त्रिवेणी शुगर मिल में व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। मिल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त धामपुर भुवेंद्र कुमार, खांडसारी अधिकार एसके मौर्य की टीम अचानक त्रिवेणी शुगर मिल में पहुंची। मिल गेट पर लगे तौल कांटों, मैन्युअल कांटे चेक किया जो जांच में सही मिले। केन यार्ड में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी चेक किया। जिसमें किसानों के लिए पानी , कैंटीन और ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था को भी देखा। जो जांच में सही पाए गए। व्यवस्थाओं को और बेहतर कराने के निर्देश भी मिल के अधिकारियों को दिए गए। अधिकारियों की टीम ने मिले यार्ड में मौजूद किसानों को यातायात के नियम बताए। वहां लगे खड़े मिले ट्रकों पर रेट्रो रिफ्रैक्टिव टैग लगाकर उसके महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर मिल के उपाध्यक्ष बी वेंकटरत्नम ने बताया कि किसानों को एक से 10 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने के सापेक्ष में 2157.27 लाख रुपए का भुगतान कर उसे किसानों के बैंक खाते में भेज दिया गया है। किसानों से शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक टीएस यादव ने इस दौरान किसानों से ताजा साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें