फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में डिप्टी सीएम: जिला अस्पताल का करेंगे दाैरा, अधिकारियों के साथ होगी बैठक, संविधान पार्क भी जाएंगे

Sun, 24 May 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Deputy CM Pathak Moradabad Visit: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को करीब साढ़े पांच घंटे मुरादाबाद में रहेंगे। वह भाजपा महानगर प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के साथ हनुमान वाटिका, संविधान पार्क और जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को जिला अस्पताल की सेहत परखेंगे। वह शहर में करीब साढ़े पांच घंटे रहेंगे। इस दाैरान डिप्टी सीएम हनुमान वाटिका और संविधान पार्क का भी जायजा लेंगे। वहीं सर्किट हाउस में विकास कार्याें की समीक्षा बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन


प्रशासन से जारी कार्यक्रम के मुताबिक डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार सुबह 10:50 बजे मुरादाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जहां से कार से वह बुदि्ध विहार स्थित व्हाइट हाउस जाएंगे। यहां आयोजित भाजपा महानगर के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर एक बजे से तीन बजे तक डिप्टी सीएम हनुमान वाटिका, संविधान पार्क और जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। जबकि दोपहर 3:30 बजे से सर्किट हाउस में सरकार की चलाई जा रही रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। शाम पांच बजे वह अमरोहा के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के आचरण से बनती है पार्टी की छवि : भूपेंद्र
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि चुनाव जीतने की असली ताकत बूथ स्तर की मजबूत तैयारी से ही आती है। कार्यकर्ताओं के आचरण से ही पार्टी की छवि बनती है, इसलिए लोगों से सकारात्मक और संयमित व्यवहार जरूरी है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है।

वह शनिवार को बुदि्ध विहार स्थित बैंक्वेट हाॅल में भाजपा महानगर के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत शनिवार को व्हाइट हाउस में वर्ग गीत से हुई। एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि कार्यकर्ता का निर्माण बहुत आवश्यक है।

कार्यकर्ता निर्माण एक सतत प्रक्रिया है, इसे धैर्य और संवेदनशीलता से करना होता है। एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का आधार है। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के नारे पर कार्य कर रही है।

प्रशिक्षण में क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, हरिओम शर्मा, पुष्कर मिश्रा, सर्वेश सिंह, डाॅ. राजीव कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस दाैरान नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, दीपक गोयल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, डाॅ. केके मिश्रा, डाॅ. प्रेमवती उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह, डॉ. विकास अग्रवाल, मोहनलाल सैनी, धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, विशाल त्यागी, शमी भटनागर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें