फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आतंकी घटना के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। राष्ट्रीय बजरंग दल ने जम्मू में श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुए आतंकी हमले की घटना को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया है।
विज्ञापन

जम्मू में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों ने फायरिंग कर आतंकी घटना को अंजाम दिया था। इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि आतंकी बेकसूर श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं। सरकार आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर अंकित, संजू सैनी, पवन, रोहित, विपिन, महिपाल आदि के हस्ताक्षर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें