फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खाद बीज की कालाबाजारी बंद करने की मांग, प्रदर्शन

Wed, 23 Jul 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भाकियू लोक शक्ति ने मंगलवार को रामगंगा और ढेला नदी में अवैध खनन रोकने और खाद बीज की कालाबाजारी बंद करने की सहित 26 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह को दिया।
विज्ञापन

लोक शक्ति के कार्यकर्ता नगर के एसडीएच इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। वहां पर उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर सभा की। फिर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। ज्ञापन में उन्होंने प्रत्येक गांव में श्मशान कब्रिस्तान के रास्तों की मरम्मत और नया निर्माण करने, पुलिस की चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों से अवैध वसूली बंद करने, कृषि वैज्ञानिक गांव गांव जाकर मिट्टी की जांच कर फसलों को बीमारी से बचाने, खाद बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने, गांवों में जलभराव की समस्या को दूर करने, किसानों के चक मार्ग रास्तों को ठीक कराने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने, किसानों की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाने, अपात्र राशन कार्ड धारकों के नाम काटकर पात्र लोगों को उसका लाभ देने आदि मांगे शामिल हैं। प्रदर्शन में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष, लईक अहमद, जिला महासचिव प्रेम सिंह, मंडल महासचिव सत्यवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें