फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी में कांग्रेसियों ने एसडीएम को दिया मांगों का ज्ञापन

Wed, 23 Jul 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। कांग्रेस प्रदेश संगठन के निर्देशों के पालन में मंगलवार दोपहर कांग्रेस ब्लॉक बिलारी और ब्लॉक कुंदरकी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

पहले तो कांग्रेस के दोनों ब्लॉक इकाई और दोनों नगर इकाई के संगठन पदाधिकारियों की बिलारी में कैंप कार्यालय पर संयुक्त बैठक हुई। यहां किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। बाद में तहसील पहुंचकर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार सिंह को दिया। ज्ञापन में मांग उठाई गई कि देहात इलाके के विद्युत उपभोक्ताओं को निर्धारित शेडयूल की विद्युत आपूर्ति दिलाना सुनिश्चित किया जाए। जरूरतमंद किसानों को आसानी से निर्धारित दर पर यूरिया खाद मिलने की व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि केंद्र सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को बिजली, पानी और खाद मुफ्त देने का जो वायदा किया था उस वायदे को सरकार शीघ्र पूरा करे। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के जिला महासचिव मोहम्मद अयाज एडवोकेट, अहसान चौधरी, शौकत अली, मुनीफ तुर्की,दाऊद खान, मुख्तार अंसारी, आफताब आलम, मुनेश मौर्य, अब्दुल शकूर आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें