फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति को नशा मुक्ति केंद्र से छुड़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक महिला तीन महीने से अपने पति को नशा मुक्ति केंद्र से छुड़ाने की मांग कर रही है। महिला का आरोप है कि कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर महिला ने बुधवार को इस बारे में सीओ से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पंडितपुर निवासी सविता उर्फ रिया ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका विवाह पांच अक्तूबर 2023 को गांव पंडितपुर निवासी सार्थक के साथ हुआ था। महिला के अनुसार कुछ दिन तक वह ठीक-ठाक घर पर रही लेकिन बाद में उसके ससुराल वालों ने इसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने उसके पति को नशा मुक्ति केंद्र में भिजवा दिया है। जहां उसका पति बहुत परेशान है उसका आरोप है कि उसके ससुराल वाले उससे दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं मांग पूरी न करने पर उसे धमकी देते हैं। वह किसी तरह अपने पति से मिलने नशा मुक्ति केंद्र पहुंची तो उसके पति ने उससे उसे वहां से छुड़ाने की मांग की। महिला ससुराल वालों के खिलाफ करवाएगी मांग को लेकर तीन महीने से कोतवाली के चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इस पर महिला ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें