अगवानपुर। कस्बे में पेयजल की सप्लाई के लिए 74 लाख रुपये खर्च कर दिए गए लेकिन छह साल बाद भी घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। जबकि ट्यूबवेल जंग खाने लगे हैं। ऐसे में पेयजल योजना बेमतलब साबित हो रही है।
वर्ष 2021 में अगवानपुर नगर पंचायत कार्यालय से महज 200 मीटर दूर पानी की सप्लाई के लिए नलकूप लगाया गया था। इस पर 24 लाख रुपये खर्च किए गए। वहीं पाइपलाइन बिछाने के लिए नई सड़कों को खोदकर पाइपलाइन भी बिछा दी गई। इसपर 50 लाख रुपये खर्च हुए। इस ट्यूबवेल के लिए तीन घंटे सुबह और तीन घंटे शाम को घरों में पेयजल पहुंचाना था। इस कार्य को हुए छह साल हो गए। लेकिन घरों में लगी टोटियां तक पानी नहीं पहुंचा। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जलापूर्ति शुरू की जाएगी लेकिन अभी तक कोई ठोस तैयारी नहीं दिखती है। वहीं कस्बे के लोगों का कहना है कि अधिकारियों की ढिलाई ने योजना का पलीता लगा दिया। वरना अब तक घरों तक पानी की सप्लाई हो जाती है।
00
इन वार्डों में बिछी पाइपलाइन
अगवानपुर। नगर पंचायत में सड़कें खोदकर वार्ड 3, 4, 7, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15 में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। जबकि कई जगह सड़कों में पाइपलाइन डालने की वजह से गड्ढे हो गए या फिर नई सड़के बनानी पड़ी।
00
चार वार्डाें में पाइपलाइन बिछाने का काम नहीं हो सका शुरू
अगवानपुर। वार्ड 1, 2, 5 और 8 में अभी तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू तक नहीं हुआ है। जबकि यहां सड़के डालने का काम पहले होने की उम्मीद है। अगर पाइपलाइन के बिछाने से पहले सड़के पड़ी तो पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़के फिर तोड़नी पड़ेंगी।
000
- छह साल पहले नलकूल लगा था। जबकि नलकूल और पाइपलाइन बिछाने में लाखों रूपये खर्च कर दिए गए। अभी तक घराें में पानी नहीं पहुंचा। पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क जर्जर हो गई है। - जाहिद हुसैन
000
- छह साल से योजना अधर में पड़ी है। नई सड़कें खोदकर पाइप लाइन बिछाई जाती है। इससे नई सड़कें जर्जर हो जाती हैं। कई जगह सड़कों के निर्माण का कार्य चल रहा है। यदि पहले से पाइप लाइन बिछा दी जाए तो पैसे की बर्बादी बच जाएगी।
- हाजी फराहीम
00
- छह साल में पानी घरों में तो नहीं पहुंचा लेकिन सड़कें जरूर टूट गईं। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी घराें पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी है। योजना कब पूरी होगी पता नहीं, अब तो लोगों ने उम्मीद भी छोड़ दी है। - लईक अहमद कल्लू
0000
- नलकूप उनके कार्यकाल में नहीं लगा है। इस बार मोहल्ला ढाप में नलकूप लगाया गया है। इस नलकूल से ऊपर और उससे नीचे के वार्ड कवर किए जाएंगे। पाइपलाइन के बिछाने के लिए शासन से धन जारी होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
- गुलरेज खान, अध्यक्ष, अगवानपुर पंचायत