फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिवालिक मेगा टाउनशिप को रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) के पदाधिकारियों की बैठक में एमडीए की शिवालिक मेगा टाउनशिप का विरोध करते हुए इसे रद्द किए जाने की मांग की गई। इसमें आशंका जाहिर की गई कि मुरादाबाद जिले के 11 गांवों के योजना से पहले जिन लोगों ने भूखंड खरीदे हैं, इस योजना के बाद उन लोगों को भारी नुकसान होगा। इसे लेकर 23 जून को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अविनाशचंद्र एडवोकेट ने कहा कि एमडीए की इस योजना से सिर्फ बड़े बिल्डरों और कारोबारियों को ही फायदा होगा। नेतराम सिंह भारतीय ने कहा कि एमडीए ने शिवालिक मेगा टाउनशिप के लिए मुरादाबाद जिले के जिन 11 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया है या किया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में कई लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई से योजना आने से पहले ही कई प्लॉट खरीदे हैं, अब वह लोग बर्बाद हो जाएंगे। यह योजना जनहित में नहीं है, इसे रद्द किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि एमडीए की पहले की योजनाओं में ही प्लॉट खाली है, इसलिए किसी नई योजना की जरूरत ही नहीं है। बैठक में डीएस बोहरा, हरिश्चंद्र, प्रीतम सिंह, प्रमोद कुमार, संजीव सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें