फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवा वकीलों को चेंबर दिलाने की फिर उठी मांग

Wed, 31 Dec 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार दोपहर एसडीएम से मिलकर बार सदस्यों की समस्याएं बताईं। उन्होंने युवा वकीलों को तहसील परिसर में बैठने के लिए चेंबर दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील बार एसोसिएशन के लगभग 150 अधिवक्ता सदस्य हैं। इनमें अधिकतर युवा अधिवक्ता ऐसे हैं जिनके अपने चेंबर न होने से उनका व्यावसायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। बार पदाधिकारियों ने कहा कि इस मांग को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिया जा चुका है। चेंबरों के लिए जगह आवंटन हेतु कमेटी भी बनाई गई लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। बार पदाधिकारियों ने कहा कि तहसील मुख्यालय के सामने मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने जरूरी हैं, ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर अंकुश लग सके।
बार पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में तहसील प्रशासन की ओर से कैंटीन खुलवाए जाने, वकीलों के वादकारियों की बाइकें खड़ी करवाने के लिए स्थान निर्धारित कराए जाने, एसडीएम कोर्ट के निकट बने शौचालयों में नियमित सफाई कराने, तहसील परिसर में वकीलों की सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात कराए जाने आदि मांगें भी उठाईं। एसडीएम ने बार एसोसिएशन की सभी मांगों का शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम से मिलने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हाजी वसीम अकरम, महासचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष जबर सिंह, पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह,पूर्व अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, पूर्व अध्यक्ष चेतन्यपाल सिंह, पूर्व सचिव चौधरी अनोद कुमार और विक्रांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें