फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए थे ऑडिट करने, कोरोना के शिकार हुए सीए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली से मुरादाबाद में बैंक और इंश्योरेंस कंपनी का ऑडिट करने आए सीए कोरोना की चपेट में आ गए। बुखार आने के बाद सीए मुरादाबाद स्थित अपने रिश्ते के दामाद के नर्सिंग होम में भर्ती रहे। भर्ती होने पर उनका टेस्ट कराया गया। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें टीएमयू भेज दिया गया है। जबकि स्टाफ को होम क्वारंटभभन कर दिया गया। नर्सिंग होम को दो दिन के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के प्रथमा बैंक, यूको बैंक और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी का आडिट चल रहा है। यूको बैंक के आडिट की टीम दिल्ली से आई है। जबकि प्रथमा बैंक और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस का मुरादाबाद के सीए आडिट कर रहे हैं। दिल्ली की टीम में ही आनंद विहार निवासी 54 साल के सीए भी हैं। सीए पांच दिन पहले मुरादाबाद आए और आते ही बुखार से पीड़ित हो गए। उनके रिश्ते के दामाद का लाजपत नगर में नर्सिंग होम है। बुखार आने पर दामाद के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सैंपल कोरोना की जांच को भेजा गया। सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सक के मुताबिक संक्रमित सीए उनके रिश्ते के ससुर हैं। दिल्ली से आते ही वह बीमार पड़ गए थे। बैंक के ऑडिट में नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें