फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैंक में बंधक प्लॉट का करा दिया बैनामा, 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के धीमरी निवासी नन्हू ने सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी जब्बार और उसकी पत्नी मुजम्मिल फात्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज कराया है।
जिसमें पीड़ित ने बताया कि जब्बार और उसकी पत्नी ने मझोला थाना क्षेत्र के आजाद नगर आवासीय योजना एमडीए कॉलोनी स्थित 174.375 वर्ग मीटर प्लॉट का सौदा 31 लाख रुपये में तय किया था। मूल बैनामा सौदे के वक्त मांगा तो आरोपियों ने कहा कि खो गए हैं। मिल जाएंगे तो आपको दे दिए जाएंगे। आरोप है कि फोटो कॉपी से ही 27 अक्तूबर 2021 को प्लॉट का बैनामा नन्हू के हक में करा दिया गया था। इस दौरान 31 लाख रुपये भी दंपती ने नन्हू से ले लिए थे। कुछ दिन बाद पीड़ित प्लॉट पर निर्माण कराने पहुंचा तो वहां पीएनबी की सिविल लाइंस शाखा के प्रबंधक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्लॉट पर 18 लाख रुपये का लोन है। जब तक लोन की रकम नहीं चुका दी जाती है, तब तक कोई निर्माण नहीं हो पाएगा। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित आरोपियों के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बैंक वाले लगातार प्लॉट पर नोटिस चस्पा कर रहे हैँ। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें