फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की शनिवार को मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम वह नीलगाय बाइक के सामने आने से गिरकर घायल हो गया था। बिना कानूनी कार्रवाई के ही परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, नियामतपुर गांव निवासी जयसिंह का बेटा राकेश (38) मजदूर था। शुक्रवार देर शाम वह बिलारी से मजदूरी करके बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी बिचौला और खंडुआ गांव के बीच से होकर गुजरते समय नीलगाय बाइक के सामने आ गई। इससे बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई और राकेश गंभीर घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं पहने हुए था। जिससे उसके अधिक चोट लग गई। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने निजी चिकित्सकों के पास ले जाकर घायल का उपचार कराया। शनिवार सुबह सिरसी से उपचार कराकर घर लौटते समय राकेश की मौत हो गई।
उसके परिवार में पत्नी सुमन के अलावा एक बेटी अंजलि तथा तीन बेटे अभिषेक, अंकित और मंकित हैं। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

0000000000000
विधायक ने जताई शोक संवेदना
बिलारी। हादसे में जान गंवाने वाले राकेश की मौत की खबर मिलते ही सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान शनिवार दोपहर नियामतपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। विधायक ने मृतक के आश्रितों को आश्वासन दिया कि वह दुर्घटना बीमा योजना के तहत शासन से मदद दिलाएंगे। राकेश सपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें