फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैली सनसनी: कमिश्नर कैंप कार्यालय के टेलीफोन ऑपरेटर की पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव

Tue, 04 Jan 2022 12:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थानाक्षेत्र के गणेश नगर में सोमवार शाम एक महिला का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला का पति कमिश्नर कैंप ऑफिस में टेलीफोन ऑपरेटर है।

विज्ञापन


मझोला के प्रकाश नगर निवासी मोनू कश्यप कमिश्नर कैंप ऑफिस में टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात है। मोनू की शादी एक मार्च 2020 को बरेली के बहेड़ी निवासी नेहा के साथ हुई थी। मोनू ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में लाइनपार गणेश नगर में पत्नी नेहा (25) के साथ रहता है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य प्रकाश नगर प्रकाश नगर गली नंबर तीन में रहते हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह रात की ड्यूटी करने के बाद सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर लौटा था।

दोपहर तीन बजे वह किसी काम से बाहर चला गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे आस पड़ोस के लोगों ने कमरे में देखा तो नेहा का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर मोनू का भाई अजय पहुंच गया। अजय ने कॉल कर मोनू को घर बुला लिया। इसके बाद नेहा के मायके वालों को सूचना दी। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें