फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ के लापता वृद्घ का बिजनौर क्षेत्र में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से बिना बताए गए वृद्ध का शव बिजनौर के रेहड़ थाना क्षेत्र में पड़ा मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई शव की फोटो से वृद्ध की पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर वृद्ध के परिजन भी बिजनौर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

कांठ नगर के मोहल्ला चौकबाजार निवासी तुलसीराम सैनी (70) बुधवार सुबह करीब दस बजे परिजनों को बिना कुछ बताए ही अपने घर से कहीं चले गए थे। जब वह शाम को नहीं आए तो परिजनों को उनकी चिंता हुई थी। इसके बाद उन्होंने वृद्ध की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना रेहड़ क्षेत्र में वृद्ध का शव पड़ा मिला है। बताया गया है कि मृतक तुलसीराम सैनी हृदय रोग से पीड़ित थे। गुरुवार को जब वृद्ध के शव के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो परिजनों को इस बारे में पता चला। वह तत्काल बिजनौर के रेहड़ के लिए रवाना हो गए। इधर रेहड़ थाना पुलिस ने वृद्ध के शव को पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया था। वृद्ध की मौत कैसे हुई है इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने से साफ इनकार किया है। तुलसीराम सैनी की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें