फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: तीन दिन से गायब विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Thu, 01 Jul 2021 01:41 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के स्वार कोतवाली के चक स्वार मोहल्ले से तीन दिन पहले गायब हुई विवाहिता का शव गुरुवार सुबह एक ढाबे के पीछे मिला। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य ससुराल वाले फरार हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहजादनगर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव निवासी दीक्षा शर्मा (20) की करीब डेढ़ साल पहले चक स्वार निवासी सुमित शर्मा के साथ शादी हुई थी। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि ससुराल वालों ने 28 जून को सूचना दी थी कि उनकी बेटी और उसका पति दवा लेने गए थे और वापस नहीं आए। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। 

विज्ञापन


इस पर 29 जून को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई और तलाश शुरू कर दी। इस बीच क्षेत्र के मानपुर के पास एक ढाबे के पीछे एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस शव स्वार ले आयी और गुमशुदगी के आधार पर महिला के परिजनों से संपर्क किया तो परिजनों ने शव की शिनाख्त दीक्षा के रूप में की। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें