पाकबड़ा। सोमवार सवेरे थाने से सौ मीटर दूर बुध बाजार के नाले में एक युवक का लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने अज्ञात युवक की लाश आपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस को उसके पास से एक फोन बरामद हुआ है इसके आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
सोमवार सवेरे पुलिस को सूचना मिली की थाने से सटे हुये बुध बाजार में नाले में 40 साल की आयु के लगभग एक युवक का शव तैर रहा है। इसकी सूचना पाकर थाने से पुलिस कर्मियों ने मौके पर दौड़ लगा दी। पुलिस ने युवक की लाश को नाले से बाहर निकाल कर उसकी पहचान करने की कोशिश की लेकिन उसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। नाले में एक ही एक मोबाइल फोन पुलिस को पड़ा मिला था। पुलिस ने मोबाइल फोन को भी अपने कब्जे में ले लिया और युवक की लाश को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस युवक के मोबाइल फोन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हुई है। फोन के आधार पर युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। युवक की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।