फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सुल्तानठेर में गांव से पांच सौ मीटर दूर पेड़ पर अलग-अलग दुपट्टे के फंदे से लटके युवक-युवती के शव मिले। 23 दिन पहले ही 27 अप्रैल को युवक की शादी हापुड़ जनपद की युवती से हुई थी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

पुलिस सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि चौराहा निवासी विश्वंभर खड़गवंशी के 19 वर्षीय बेटे जीतपाल व गांव में ही रहने वाले भगवत खड़गवंशी की 21 वर्षीय बेटी चंद्रा उर्फ चंद्रवती के शव शुक्रवार की सुबह पॉप्लर के पेड़ पर फंदे से लटके होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना पुलिस और महिला पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शव पॉप्लर के एक ही पेड़ पर फंदे से लटके थे। पॉप्लर का पेड़ जीतपाल और पड़ोसी गांव निवासी दौलत सिंह के खेत के मेड़ के बीच खड़ा है। दोनों के गले में अलग-अलग दुपट्टे के फंदे पडे़ हुए थे। उनके पैर जमीन से कुछ ऊपर थे। पुलिस ने ग्रामीणों और मौके पर मौजूद भीड़ से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पता चला कि जीतपाल मोबाइलों की मरम्मत करता था। बीते कई साल से वह अपनी बहन नेमा के यहां बुलंदशहर के सिकंदराबाद में रहकर मोबाइल की दुकान करता था। बीते 27 अप्रैल को उसकी शादी हापुड़ के नया गांव निवासी एक युवती के साथ हुई। जीतपाल के साथ खुदकुशी करने वाली 21 वर्षीय चंद्रा उर्फ चंद्रवती अविवाहित थी।
ग्रामीणों के मुताबिक दो महीने से जीतपाल गांव में ही रह रहा था। 19 मई को जीतपाल के मौसेरे साले परमा की शादी थी जिसमें शामिल होने के लिए वह बृहस्पतिवार को गया था। रात में किस समय गांव आया, यह पता नहीं चल पाया। युवती भी अपने परिजनों के साथ सोई थी। वह घर से कब निकल गई, इसकी परिजनों को भनक नहीं लगी। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़ रही है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कही है। इस संबंध में लिखकर भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें