फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ ने विपणन विभाग के गोदाम और स्योंडारा संघ के कार्यालय पर लगवाए ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। गन्ना उप आयुक्त के निर्देश पर गन्ना विभाग के अधिकारी समिति परिसर में संचालित सरकारी संस्थाओं से किराया वसूलने को लेकर गंभीर हो गए हैं। जिला गन्ना अधिकारी ने शुक्रवार को गन्ना समिति बिलारी पहुंचकर विपणन विभाग के गोदाम और स्योंडारा संघ के कार्यालय पर ताले लगवा कर सील करा दिया।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में बने समिति के भवन में कई संस्थाओं ने किराए पर अपने कार्यालय संचालित कर रखे हैं। विपणन विभाग और स्योंडारा संघ की ओर से बीते कई वर्षों से गन्ना समिति को किराए की धनराशि नहीं दी गई। बीते दिन गन्ना उप आयुक्त ने जिला गन्ना अधिकारी और गन्ना समिति सचिव के साथ बैठक में निर्देश दिए कि जिन संस्थाओं पर भवन किराया बकाया है, उनसे किराया वसूला जाए, अन्यथा उनके कार्यालय बंद करा दिए जाएं।
शुक्रवार दोपहर जिला गन्ना अधिकारी डा. अजय सिंह सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी आए समिति सचिव घनश्याम से किराए से संबंधी बकाएदार संस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सचिव ने डीसीओ को बताया कि विपणन विभाग बिलारी द्वारा धान और गेहूं की सरकारी खरीद करने के लिए वर्ष 2012 में समिति का गोदाम और एक कक्ष किराए पर लिया था। बीते वर्ष के अंत तक विपणन विभाग पर एक लाख 88 हजार पांच सौ पचास रुपये बकाया हो गए। डीसीओ ने विपणन विभाग द्वारा उपयोग में लिए जा रहे कक्ष और गोदाम पर ताला लगाकर सील कर दिया।
विज्ञापन

समिति सचिव ने डीसीओ को बताया कि सहकारिता विभाग के अधीन स्योंडारा सहकारी संघ द्वारा माह जुलाई 2012 से समिति का भवन किराए पर लिया गया है। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी अभी तक न किराया जमा किया है और न ही किरायानामा का अनुबंध किया है। डीसीओ ने स्योंडारा सहकारी संघ के कार्यालय पर भी गन्ना समिति का ताला लगाकर सील करा दिया। समिति सचिव ने बताया कि दोनों संस्थाओं से समय समय पर किराया जमा करने का अनुरोध किया गया। उधर स्योंडारा सहकारी संघ के प्रभारी सचिव विकास शर्मा ने बताया कि संघ कार्यालय पर गन्ना समिति द्वारा ताला लगाने की उन्हें जानकारी नहीं है। समिति के बकाया चल रहे किराए के संबंध में उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें