फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रस्तुतियों में बोलीं बेटियां... मुझे कम न किसी से आंकियो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाथों में पिघलता है लोहा, न उम्मीद न कोई लकीर, मेरा सब कुछ मेरा हौसला, हिम्मत है मेरी तकदीर। मुझे न कम न किसी से आंकियो... तू न जाने पागलपन। गुलाबी गैंग फिल्म के इस गीत पर जब शहर की बेटियों ने जिगर पर अद्भुत नृत्य की प्रस्तुति दी तो सामने बैठे दर्शक तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी अनुगूंज में सोमवार को एक शाम बेटियों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियों के जरिये नारी शक्ति का परिचय दिया। शक्ति रूपेण संस्थिता की थीम पर साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां काली के रूप में महिषासुर मर्दन की प्रस्तुति दी। आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मुझे कम न किसी से आंकियो गीत पर महिला सशक्तीकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कई रूप हैं तेरे नारी गीत पर मनमोहक नृत्य किया। राजकला पीडीए गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। प्रभा देवी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पंजाबी गीतों पर सबको भांगड़ा करने पर मजबूर कर दिया। मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने हरियाणवी गीतों की मैशअप पर नृत्य किया।
इनके अलावा प्रताप सिंह कन्या इंटर कॉलेज, जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, लक्ष्मी नारायण जगदीश सरन कन्या इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति के रंग जिगर मंच पर बिखेरे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एसएसपी हेमराज मीना ने बालिकाओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराम श्याम रस्तोगी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अनुज अग्रवाल, परिवर्तन दी चेंज संस्था के अध्यक्ष कपिल कुमार, जनता सेवक समाज के अतुल जौहरी, प्रदर्शनी प्रभारी राहुल शर्मा, कार्यक्रम की संयोजक राजकला पीडीए गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मधुबाला त्यागी, डॉ. मुक्ता अग्रवाल, डॉ. प्रगति शर्मा, संजीव आकांक्षी, गार्गी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


परियों के देश में हम तो रहते हैं...
रेडियो एंकर अरुण मोहन शंखधर ने बेटियों पर सुंदर गीत सुनाया। जिसके बोल थे कि जिनके हैं बेटियां वो ये कहते हैं, परियों के देश में हम तो रहते हैं। घर को जन्नत का नाम देते हैं। इस गीत को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए और जोरदार तालियों से सराहना की। गीत के दौरान मंच पर मौजूद विभिन्न स्कूलों की छात्राएं भी खुशी से झूमती नजर आईं। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बेटियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें