फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भगतपुर में अवैध ढंग से मेडिकल स्टोर संचालित, दवाएं जब्त की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिप्टी सीएमओ और औषधि प्रशासन की टीम ने भगतपुर थाना क्षेत्र के बहेड़ी रोशनपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर में छापा मारकर 95 हजार की दवाएं जब्त कर ली। दुकानदार मौके पर लाइसेंस नहीं दिखा सका। बरामद दवाओं में कुछ एक्सपाइरी डेट की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

बजरंग दल के लोगों की शिकायत के आधार पर डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार. औषधि प्रशासन विभाग की निरीक्षक उमिला वर्मा और निरीक्षक मुकेश जैन की टीम ने पुलिस बल के साथ गांव बहेडी रोशनपुर स्थित अवैध ढंग से संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर का संचालक शाकिर अली दवाओं के विक्रय के लिए वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। शिकायत थी कि शाकिर झोलाछाप का भी काम करता है। स्टोर में 95 प्रकार की दवाएं मौजूद थीं। इनमें कुछ एक्सपाइरी डेट की थी। मौके से निरीक्षकों ने चार दवाओं के नमूने लिए। इसके बाद मेडिकल स्टोर से 95000 रुपये मूल्य की दवाएं जब्त कर ली। निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि जांच के बाद अदालत में परिवाद दाखिल किया जाएगा। इस मामले में पुलिस भी अलग से जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें