फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कैमरे वाले शिकारियों के चंगुल में बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कैमरे वाले शिकारी बेटियों को अपने चंगुल में फंसा रहे हैं। पिछले एक साल में 120 दुष्कर्म पीड़िताओं के वीडियो वायरल किए गए। इन वीडियो के जरिये किसी आरोपी ने पीड़िता से जेवर ठग लिए तो किसी से रकम ट्रांसफर करा ली। आरोपियों की डिमांड पूरी नहीं हुई तो उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिए। बदनामी के डर और ब्लैकमेलिंग की शिकार कई बेटियां डिप्रेशन में आ गईं। किसी ने परिजनों से बातचीत करना बंद कर दिया तो कुछ तो घर से बाहर निकलने से भी डरने लगीं।
विज्ञापन


मोबाइल और फेसबुक के जरिये आरोपियों ने लड़कियों से दोस्त की। इसके बाद लंबी बातचीत के बाद उन्हें शादी करने झांसा दिया। किसी को बातचीत करने के बहाने घर बुला लिया गया तो किसी को होटल में बुला लिया। आरोपियों ने बहाने से उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया।



इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिए। वीडियो को आरोपियों ने हथियार की तरह इस्तेमाल किया और वायरल करने की धमकी देकर पीड़िताओं को ब्लैकमेल किया। पीड़िताएं अपने जेवर और नकदी आरोपियों को साैंप चुकी हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्र में रहने वाली 120 दुष्कर्म पीड़िताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कई नाबालिग लड़कियां भी आरोपियों के चंगुल में फंस चुकी हैं। पुलिस इन मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के साथ ही चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन


00

500 से ज्यादा फर्जी आईडी बनाई



आरोपियों ने युवती और महिला के नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उन पर अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट किए। पीड़िताओं ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एक साल में 500 से ज्यादा शिकायतें साइबर सेल में पहुंच चुकी हैं। फेसबुक पर बनाई गई फर्जी आईडी से पैसों की भी मांग की गई है।



00

युवती से पांच लाख और सोने-चांदी के जेवर ठगे


गलशहीद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती भी ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई। पीड़िता ने गलशहीद थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 15 दिसंबर 2022 को इंस्टाग्राम पर शादाब उर्फ गुड्डू नाम के युवक से जान पहचान हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगा था। 27 सितंबर 2024 को आरोपी युवक उसे शहर के एक होटल में ले गया। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया और उससे पांच लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर ठग लिए।



00



वीडियो एडिट कर महिला को किया ब्लैकमेल


गलशहीद क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन उसके व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। उस वक्त वह घरेलू काम में व्यस्त थी। उसने बिना सोचे समझे कॉल रिसीव कर लिया। उसने देखा कि सामने वाला व्यक्ति अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने कॉल काट दी। इसके बाद आरोपी ने उसका वीडियो एडिट कर लिया और उसे धमकाने लगा। महिला इतनी डर गई थी कि उसने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया।

00



ऐसे केसों की कोर्ट में मजबूत पैरवी के लिए अलग से पुलिस टीम का गठन किया गया है। टीम पीड़िताओं के कोर्ट में बयान कराने के साथ ही उनकी काउंसिलिंग भी करती है। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मजबूत चार्जशीट तैयार की जाती है। इन केसों की बीच-बीच में समीक्षा भी की जाती है। - सतपाल अंतिल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें