फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पैसा नहीं देने पर बहू ने सास-ससुर को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पैसा न देने पर बहू ने सास के साथ मारपीट की। सास को जमीन पर गिराकर उसके ऊपर बैठ गई। ससुर ने विरोध किया तो उसे भी लोहे के पलटे से पीट दिया। पीड़ित दंपती की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने बेटे-बहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम शेरूआ धर्मपुर निवासी वीरवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 वर्ष पूर्व उसने अपने बेटे मुकेश की शादी अमरोहा जिले के जमना बसेड़ा निवासी संगीता के साथ की थी। शादी के बाद बहू संगीता और बेटा मुकेश पैसे की मांग करते रहते हैं। शनिवार को भी दोनों ने पैसे की मांग की। इन्कार करने पर बहू ने चूल्हे के पास रखा पटला उठाकर मेरे हाथ पर मारा। बहू जमीन पर गिराकर मेरे ऊपर बैठ गई।
संगीता गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी। आवाज सुनकर पीड़िता के पति धर्मपाल भी आ गए। बहू ने लोहे के पलटे से अपने ससुर पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि मेरे बेटे की सास भी वहीं मौजूद थी। बहू ने बेटे से कहा कि आज इनका काम खत्म कर दो, बाकी मैं देख लूंगी। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। मोहल्ले के लोगों ने उसको बचा लिया। पुलिस ने आरोपी बेटे-बहू के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें