फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विवादों में घिरे डीएचओ का हरदोई हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उप निदेशक उद्यान से विवाद के बाद सुर्खियों में आए जिला उद्यान अधिकारी (डीएचओ) का शासन ने जिला उद्यान अधिकारी हरदोई के पद पर तबादला कर दिया है। तबादले के पीछे जिला उद्यान अधिकारी के खिलाफ चल रही जांच को माना जा रहा है। वहीं मेरठ के उप निदेशक उद्यान डाॅ. विनीत कुमार को मुरादाबाद मंडल भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह के खिलाफ उप निदेशक पूजा ने शासन से शिकायत की थी। मामले में तीन सदस्यीय टीम जांच करने आई थी। टीम के सामने ही मधुमक्खी पालन के लाभार्थियों से पूछताछ को लेकर डीडी व डीएचओ के बीच नोकझोंक हो गई थी। इस पर संयुक्त निदेशक को हस्तक्षेप करना पड़ा था। विवाद के कारण शिकायतकर्ता डीडी उद्यान जांच बीच में छोड़कर वापस कार्यालय चली गई थीं।
उपनिदेशक पूजा सक्सेना ने डीएचओ बैजनाथ पर करीब 12 लाख रुपये के लहसुन बीज वितरण में अनियमितता बरतने, कई बार मांगने के बाद भी लाभार्थियों की सूची उपलब्ध न कराकर उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा ग्राम रौंडा स्थित पौधशाला में अवैध कटान में डीएचओ के लिप्त होने, बिना जीएसटी नंबर के बिलों का भुगतान करने आदि की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें