फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध छंटी, दमघोंटू हवा का कहर जारी

Fri, 10 Nov 2017 01:43 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोहरे में पहुंच रही ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुरादाबाद में तीन दिनों से छाई प्रदूषणकारी धुंध बृहस्पतिवार की दोपहर के बाद छंट गई। लेकिन हवा में घुला जहर में मामूली कमी आई है।फिलहाल प्रदेश के सबसे दूषित शहरों में गुरुवार को मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 414 प्रति घन मीटर दर्ज किया गया जो छठे नंबर पर रहा। विशेषज्ञों के अनुसार वायु प्रदूषण की स्थिति किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को बीमार करने के लिहाज से अभी भी खतरनाक है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से वातावरण में छाई धुंध की परत मुरादाबाद वासियों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। गुरुवार को सुबह धुंध छंटने के बाद धूप निकली लेकिन हवा काफी जहरीली है। इसकी वजह यह है कि यहां अभी भी गिरावट दर्ज करने के बावजूद एक्यूआई चार सौ प्रति घन मीटर से ऊपर आ रहा है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम में आए बदलाव और स्थिर हुई हवा ने जिले को वायु प्रदूषण और धुंध की चपेट में ला दिया है। हवा के स्थिर होने की वजह से प्रदूषण बढ़ाने वाले धूल और हानिकारक गैसों के कण छंट नहीं पा रहे हैं। यही वजह है कि हानिकारक कण हवा में मौजूद हैं।
विज्ञापन


पर्यावरणविद् डॉ. अनामिका त्रिपाठी ने बताया कि यह हवा सामान्य व्यक्ति को भी लंबे समय तक संपर्क में रहने पर बीमार बना सकती है। इससे आंखों में जलन और सांस की बीमारी से लेकर हाइपरटेंशन, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अस्थमा के मरीजों को प्रदूषित हवा में जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


गैस चैंबर बने हुए प्रदेश के शहर
शहर            सात नवंबर   आठ नवंबर   नौ नवंबर

मुरादाबाद       500               439       414
वाराणसी        291               318       358
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें