फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडी परिसर में चार आरओ हुए ठीक, हैंडपंप अभी भी बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दो साल के बाद अब फल एवं सब्जी मंडी में चार आरओ वाटर कूलर ठीक कराए गए हैं, जिससे यहां ठंडा पानी उपलब्ध हो गया है लेकिन अधिक हैंडपंप अभी बदबूदार पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी के बीच फल एवं सब्जी मंडी परिसर में पेयजल का संकट है। नगर निगम यहां से टैक्स तो वसूलता है लेकिन पेयजल मुहैया नहीं कराता है। पूरी मंडी में करीब 12 हैंडपंप लगे हुए हैं, जो लंबे समय से खराब थे। पिछले दिनों जब मुद्दा उठा तो इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत तो करा दी गई लेकिन यह सब रीबोर होने योग्य है, हैंडपंपों में पानी तो आने लगा लेकिन यह पानी बदबूदार है, जो पीने योग्य नहीं है। पिछले दो सालों से यहां स्थापित चारों आरओ खराब पड़े थे। पिछले दिनों आढ़तियों की ओर से मांग उठाई गई। आढ़ती व्यापारी सोसाइटी के अध्यक्ष केके सैनी ने भी सचिव व प्रशासक से मिलकर मंडी समिति परिसर में पेयजल फ्रीजर व सफाई न होने की समस्या रखी। इसके बाद सचिव संजीव कुमार की देखरेख में अभियान चलाकर सफाई कराई गई, साथ ही चार आरओ की मरम्मत कराई गई है। उनका रंग भी भगवा करा दिया गया है। सचिव संजीव कुमार के अनुसार आढ़तियों की मांग पर मंडी परिसर के चारों आरओ को दुरुस्त करा दिया गया है। हैंडपंपों के रीबोर का प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजा गया है।
इधर आढ़ती व्यापारी सोसाइटी के अध्यक्ष केके सैनी ने बताया कि चारों आरओ ठीक हो जाने से तत्कालिक तौर पर राहत मिली है, सफाई हो जाने भी बड़ी समस्या का समाधान हुआ है लेकिन अभी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है, सभी हैंडपंप बजबूदार पानी दे रहे हैं, इनका रीबोर किया जाना आवश्यक है। उम्मीद है कि मंडी प्रशासन इन्हें भी शीघ्र रीबोर कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें