फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, चलाई गईं 60 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए मुरादाबाद और पीतलनगरी बस अड्डे पर शनिवार को परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी। पीतलनगरी बस अड्डे से 60 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है। बरेली रूट पर 20, बदायूं पर 12, संभल पर आठ और अन्य रूटों पर 20 अतिरिक्त बसें चलाई गईं। चार बसों से यात्रियों को लखनऊ और कानपुर भी भेजा गया।
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी सुबह पांच बजे से मुरादाबाद और पीतलनगरी बस अड्डे पर पहुंचने लगे। शनिवार को पीतलनगरी बस अड्डे से सुबह पांच बजे संभल के लिए चार बसों से परीक्षार्थियों को भेजा गया। वहीं बस अड्डों पर बरेली, बदायूं, संभल, अमरोहा के यात्री सुबह सात बजे से आना शुरू कर दिए।
दोपहर तक भारी संख्या में परीक्षार्थी आए। बस अड्डे पर सबसे अधिक भीड़ शाम पांच बचे से 7:15 बजे तक लगी रही। इस दौरान बसों में बैठने लिए यात्रियों ने धक्का-मुक्की भी की। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। एआरएम प्रेम सिंह का कहना है कि बस अड्डे पर अतिरिक्त बसें हैं। जब भी यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। बसों का संचालन कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें