फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
रामगंगा नदी में दिखाई दिया मगरमच्छ। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में बाईपास पुल के नीचे रामगंगा नीचे मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फोटोग्राफी की। इसी दौरान मगरमच्छ पानी में चला गया।
विज्ञापन

वन विभाग के दरोगा संजय प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे बाईपास के पास रामगंगा किनारे कुछ लोगों ने मगरमच्छ देखा। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने भी फोटोग्राफी की। इसके बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियों को फोटो भेज दिए। इसी बीच मगरमच्छ पानी में चला गया। इसके बाद टीम ने मगरमच्छ को काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमारी टीम लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें