फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफबी पर विधायक को लिखी गालियां.. हवालात पहुंचा

Fri, 05 Aug 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
 कुंदरकी के सपा विधायक हाजी रिजवान के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। कुंदरकी क्षेत्र के ही गांव चकफाजलपुर निवासी एक युवक ने एफबी पर विधायक के लिए भद्दी गालियां लिख दीं। मामला विधायक तक पहुंचा तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत करने के साथ ही कुदंरकी थाने में तहरीर भी दे दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को उठा लिया है। 
विज्ञापन


कुंदरकी विधायक के खिलाफ भद्दी गालियां लिखने वाला युवक मोहम्मद उवैश पुत्र यासीन बसपा नेता और पूर्व मंत्री हाजी अकबर का करीबी बताया जा रहा है। कुदंरकी विधायक का कहना है कि उवैश पूर्व मंत्री के साथ रहता है और सोशल साइट्स पर पूर्व मंत्री का प्रचार करता है। विधायक की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चकफाजलपुर में दबिश देकर उवैश को उसके घर से उठा लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हालांकि पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया है कि उसका फोन चार्जिंग पर लगा था, किसी अन्य व्यक्ति ने उसके फोन का दुरुपयोग करके फेसबुक पर विधायक को गालियां लिख दी हैं। उधर, उवैश को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद उसके परिजन कुंदरकी में विधायक आवास पर पहुंचे और बेटे को माफ करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


देर रात तक आरोपी के परिजन व रिश्तेदार विधायक के आवास पर डटे थे। आरोपी जिस गांव का रहने वाला है उसी गांव में विधायक हाजी रिजवान की ननिहाल भी है, लिहाजा प्रकरण में समझौते के कयास लगाए जा रहे हैं।

बसपा नेता हाजी अकबर के करीबी मोहम्मद उवैश ने फेसबुक पर मेरे व मेरे परिवार के लिए भद्दी गालियां लिखी हैं। जिसे मैं कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैंने एसएसपी से शिकायत की है और कुंदरकी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। मैंने इलाके में जबरदस्त विकास कराया है फिर यदि विरोधी मेरे काम को लेकर आलोचना करते हैं तो यह उनका अधिकार है। लेकिन इस तरह मेरे परिवार और मेरे के लिए भद्दी गालियां, कतई बर्दाश्त नहीं। -  हाजी रिजवान, कुंदरकी विधायक।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें