फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह रोड पर दो निर्माणाधीन इमारतें सील

Fri, 22 Dec 2017 12:48 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सील लगाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
प्राधिकरण के सचल दस्ते ने गुरुवार को कटघर थाना क्षेत्र में ईदगाह रोड पर दो अवैध इमारतों को सील कर दिया। दोनों में बगैर किसी मानचित्र के निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन

कटघर, गलशहीद और मुगलपुरा थाना क्षेत्रों को अवैध निर्माणों का गढ़ माना जाता है। इन इलाकों में 95 फीसदी से अधिक निर्माण बगैर मानचित्र के किए गए हैं।

बड़े - बड़े कांप्लेक्स, बारात घर, स्कूल, अस्पताल और फैक्ट्री बिना किसी नक्शे के ही बना ली गई हैं। एमडीए ने अब इन इलाकों में कार्रवाई शुरू की है। वीसी कनक त्रिपाठी के आदेश पर गुरुवार को एमडीए की टीम ने कटघर थाना क्षेत्र में ईदगाह रोड पर बिना नक्शे के बन रहा जामेंद्र सिंह का अवैध निर्माण सील कर दिया।
विज्ञापन


इसके पास में ही असीम अग्रवाल द्वारा बिना नक्शे के बनवाया जा रहा बेसमेंट और भूतल भी एमडीए टीम ने सील कर दिया हे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें