फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्टर से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Sun, 07 May 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
फिरौती - फोटो : demo
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र के लाजपत नगर निवासी एक्सपोर्टर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बदमाशों ने धमकी भरा पत्र फैक्ट्री के बाहर डालकर रकम की मांग की है। बदमाशों ने कॉल कर रकम न देने पर निर्यातक भाइयों को गोली से उड़ाने की धमकी दी। पीड़ित एक्सपोर्टर ने मैनाठेर थाने में केस दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र के लाजपत नगर निवासी एक्सपोर्टर मोहम्मद आजम पुत्र अशफाक हुसैन की मैनाठेर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-संभल हाईवे से सटे ग्राम लालपुर हमीर में मेन्युफेकचाटिंग कम्पनी है।

शनिवार की देर शाम में एक्सपोर्टर मोहम्मद आजम ने मैनाठेर कोतवाली में पहंच कर रिपोर्ट लिखाई है जिसमें उन्होंने कहा है कि शुक्रवार की शाम उनकी फैक्ट्री के बाहर एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें अज्ञात बदमाश ने पांच लाख रूपये की मांग की  है और रकम नहीं देने पर मुझे और मेरे भाई को जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब सात बजे मोबाइल पर बदमाश ने अपने मोबाइल से फोन कर कहा कि तुझे हमारा लेटर मिला कि नहीं तूने यादि हमें पांच लाख रूपये नहीं दिए या कोई चालाकी की तो तुझे और तेरे भाई आसिफ को गोली से उड़ा देगें।

एक्सपोर्टर के अनुसार उसके मोबाइल पर धमकी भरा एक मैसेज भी भेजा गया है। मैनाठेर कोतवाल सतीश कुमार का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली और प्रभावी ढंग से विवेचना की जा रही है। साथ ही उचित कार्रवाई को शीघ्र ही अमल में लाया जा रहा है। उधर पांच लाख की रंगदारी मांगे जाने और धमकी देने की घटना से पीड़ित परिवार में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें