फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी खुलासों से बंद होती रहीं मुनीर के गुनाहों की फाइलें

Wed, 10 Aug 2016 11:23 AM IST
उमेश शर्मा/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
तंजील हत्याकांड - फोटो : demo
विज्ञापन
कुख्यात शूटर मुनीर ने यूपी और दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए बीस से अधिक खुलासों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। पुलिस कस्टडी रिमांड पर आए मुनीर ने लूट की कुल 29 वारदातों को कबूलने के साथ ही चार सिपाहियों की हत्याएं करके पिस्टल लूटने का भी सनसनीखेज गुनाह कबूला है। मुनीर ने कबूला है कि उसने एनआईए डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी के अलावा पिछले दो साल के भीतर अलीगढ़ में चार, दिल्ली में दो और लखनऊ में दो हत्याएं की हैं।
विज्ञापन


मुनीर के हाथों मरने वालों में डीएसपी समेत पांच पुलिस वाले थे। लेकिन हैरत इस बात की है कि मुनीर का नाम इन घटनाओं में कभी नहीं आया, बल्कि पुलिस फर्जी खुलासों से सनसनीखेज घटनाओं की फाइलें बंद करती चली गई।

पुलिस महकमे के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पुलिस कस्टडी में मुनीर ने जो गुनाह कबूल किए हैं उन्हें सुनकर पुलिस भी हैरान है। मुनीर ने बताया है कि वर्ष 2014 में वह क्राइम की दुनिया में घुसा और उसके बाद ताबड़तोड़ घटनाएं करता चला गया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस रिकार्ड में उसका नाम अलीगढ़ में सिर्फ आलमगीर की हत्या और एएमयू का हास्टल कब्जाने के मामले में ही दर्ज था। पुलिस को कभी भनक तक नहीं लगी कि मुनीर ताबड़तोड़ दुस्साहसिक वारदातें कर रहा है। 

मुनीर ने कबूला है कि उसने अलीगढ़ में एक सिपाही की हत्या करके पिस्टल लूटी थी। इसके अलावा अलीगढ़ में उसने एक प्रधान से पिस्टल लूटी और सोनी व एक अन्य युवक की हत्या भी की थी। इसके अलावा उसने अलीगढ़ में ही 34 लाख और 31 लाख रुपये कैश लूट की दो घटनाओं के साथ ही बाइक लूट की एक घटना भी कबूल की है। मुनीर ने लखनऊ में एक जज के पीएसओ की हत्या करके पिस्टल लूटने की घटना भी कबूल की है।

इसके अलावा उसने पुलिस को बताया है कि लखनऊ में उसने एक युवक की हत्या करके बाइक भी लूटी थी। मुनीर ने पुलिस को बताया है कि दिल्ली में सालभर पहले उसने बैंक की कैश वैन से डेढ़ करोड़ रुपये लूटे थे। इसके अलावा दिल्ली में ही एक सिपाही की हत्या करके पिस्टल लूटे जाने का भी उसने खुलासा किया है।

दिल्ली में पांच करोड़ रुपये के एक भूखंड पर कब्जे के लिए फायरिंग करने और 40 लाख रुपये की लूट की घटना करना भी मुनीर ने कबूल किया है। उसने दिल्ली में एक अन्य सिपाही को बदमाश के धोखे में मारने की बात भी कबूली है। इसके अलावा मुनीर पहले ही डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या व धामपुर बैंक से 91 रुपये लूटने की बात कबूल कर चुका है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें