... मुझे रमेश स्योहारा चीनी वालों ने जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि तुझे भी मारूंगा और तेरे लड़के व पूरे परिवार को भी मार डालूंगा। इसलिए मैं डर के मारे यह काम कर रहा हूं। किसी अन्य से या परिवार से कोई भी बात नहीं। ..मेरी प्यारी पत्नी प्रिय बेटा सुमित आगे संभलकर रहना और अपनी मम्मी का विशेष ध्यान रखना। क्योंकि वह बीमार रहती है। मेरे न रहने पर फर्म शिव ट्रेडर्स को एक एप्लीकेशन वकील साहब से बात करके बंद कर देना।
भारतीय स्टेट बैंक व कार्पोरेशन बैंक पाकबड़ा के खातों को भी बंद कर देना। टिल्लू दो दो लाख रुपये का चेक लेकर एसबीआई में लगा देना। वह अपनी मम्मी शिव ट्रेडर्स से अनिता के खाते में ट्रांसफर करा लेना है। टिल्लू का हिसाब कापी में देख लेना। नौशाद का हिसाब जमा के पर्चे कापी में लगे हैं... देख लेना। और मेेरे से जो गलती हो गई है उसे माफ करना।
क्योंकि मैं तुम्हारे व तुम्हारी मम्मी के लिए कुछ नहीं कर पाया। मैं बहुत बदनसीब हूं। अच्छे से मैं अब तक तुम्हारे लिए रहने की व्यवस्था भी नहीं कर पाया। मेरे नहीं होने पर अगर तुम्हारी इच्छा हो तो नई फर्म खोल लेना और सबके पैसे हाथ जोड़कर थोड़े - थोड़े देते रहना। आगे क्या लिखूं मेरे पास समय नहीं है। बड़ों को नमस्ते व बच्चों को प्यार। मेरे बच्चे व परिवार वालों से कोई भी बात न कहें। कष्ट के लिए धन्यवाद।
परिजनों ने कहा, हमारे पास रिकार्डिंग
चीनी व्यापारी के दामाद सुमित गुप्ता ने बताया कि आरोपी रमेश के बेटे ने कॉल कर उनके साले सुमित को धमकी दी थी। सुमित गुप्ता ने बताया कि जल्द ही वह इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास धमकियों की कॉल रिकार्डिंग भी है। जिसे वह जांच के दौरान पुलिस को सौंपेंगे।