फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची को अगवा करके बलात्कार

Fri, 22 Jan 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला इलाके में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। घटना के वक्त बच्ची मानपुर नारायणपुर मोहल्ले में घर के बाहर अपने भाई के साथ खेल रही थी। वहां पहुंचे एक युवक ने बच्ची के भाई को थप्पड़ मारा और बच्ची को उठा ले गया। रेप करने के बाद उसे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन




देर रात यह बच्ची ट्रांसपोर्ट नगर में खून से लथपथ और लावारिस हालत में पुलिस लैपर्ड को मिली। खून से लथपथ बच्ची मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर मझोला समेत तमाम पुलिस वाले पहुंचे लेकिन पीड़ित बच्ची को उसके मां बाप के सुपुर्द करके मामला दबा दिया गया। घटना एसएसपी के कानों तक पहुंची तो गुरुवार दोपहर में केस दर्ज किया गया। बच्ची को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



मूल रूप से मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला प्राइवेट ड्राइवर परिवार के साथ मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र में मानपुर नारायनपुर मोहल्ले में रहता है। ड्राइवर की छह वर्षीय बेटी एलकेजी में पढ़ती है। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बच्चे बच्ची अपने बड़े भाई के साथ घर से बाहर सड़क पर खेल रही थी। तभी वहां एक युवक पहुंचा और बच्ची को उठाकर ले जाने लगा। आठ वर्षीय भाई ने विरोध किया तो युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन



 
बच्ची के अपहरण की सूचना पर घबराए परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना मझोला थाने को दी। बच्ची का पता नहीं चला। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रोती बिलखती बच्ची खून से लथपथ हालत में ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस लैपर्ड को मिली। लैपर्ड ने खून से लथपथ लावारिस बच्ची मिलने की सूचना तुरंत इंस्पेक्टर मझोला को दी। इंस्पेक्टर ने बच्ची से बातचीत करके नाम पता पूछा।



बच्ची के अपहरण की सूचना पहले से मझोला पुलिस को मिल चुकी थी लिहाजा नाम वही निकलने पर उसके परिजनों को सूचना देकर बुलवाया गया और बच्ची उन्हें सौंप दी गई। घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को बताया कि अपहरण करने वाला युवक उसे टैंपो में बैठाकर कहीं ले गया था और उसके साथ गलत काम किया।


बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का पता चलने के बाद परिजन उसे लेकर सुबह फिर से थाने पहुंचे। इस बीच घटना की जानकारी एसएसपी नितिन तिवारी के कानों तक भी पहुंच गई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें