फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा बोला, मर जाने दो तब करूंगा आरोपियों को गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
वर्दीवाले
विज्ञापन
मझोला के हनुमान नगर में रहने वाले एक युवक को तलाक न देने पर उसकी पत्नी ने प्रेमी और परिजनों के साथ मिलकर जहर देकर मारने की कोशिश की है। पीड़ित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की शिकायत मझोला पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई नहीं की है। शिकायत करने पर दरोगा कह रहा है कि युवक को मर जाने दो, तब उसके बयान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

शाहपुर बिलारी में कंपनी कर्मचारी टीटू शर्मा परिवार के साथ रहता है। चार साल पहले उसकी शादी हनुमान नगर निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि युवती का प्रेम प्रसंग हनुमान नगर निवासी प्रांजुल नामक युवक से चल रहा था। वह अपने पति के साथ हनुमान नगर में पत्नी के साथ रह रहा था।
विज्ञापन


13 अप्रैल को पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने 16 अप्रैल को मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने का पता चलने पर पत्नी ने 17 अप्रैल को काल कर टीटू को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया। कमरे पर पत्नी, उसका प्रेमी, पत्नी की मां और उसका एक पड़ोसी था।

आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी संग रहने की इच्छा जाहिर कर टीटू से तलाक मांगा, इससे इंकार करने पर उसने प्रेमी के साथ मिलकर टीटू को जहर दे दिया है। आरोपी जान बचाकर मामले की शिकायत करने पुलिस के  पास जाने लगा तो वह खुशहालपुर रोड के पास बाइक से गिर गया।

हालत गंभीर देख राहगीरों ने युवक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से रविवार को वह सरकारी अस्पताल ले आए। युवक की हालत गंभीर है। उसकी बहन ममता शर्मा ने बताया कि इस संबंध में थाने में शिकायत की गई।

जांच करने के लिए दरोगा होशियार सिंह अस्पताल पहुंचे, उन्होंने मोबाइल में टीटू का बयान रिकार्ड किया। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। दरोगा कहता है कि जब टीटू की मौत हो जाएगी तब वह कार्रवाई करेगे। एसपी सिटी अभिषेक यादव का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी। दरोगा ने अगर गलत बोला होगा तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें