फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में दरोगा से दिनदहाड़े 3.2 लाख लूटे

Sat, 09 Jul 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
जिन पर पब्लिक की हिफाजत का दारोमदार है वो खुद महफूज नहीं बचे। शुक्रवार को भरी दोपहरी बाइक सवार लुटेरों ने एक दरोगा से 3.2 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस अकादमी के गेट पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पूरा पुलिस महकमा सन्न रह गया। पुलिस अकादमी में तैनात दरोगा एमपी सिंह घटना के वक्त एसबीआई से रकम निकालकर बेटे के साथ एकेडमी स्थित अपने घर लौट रहे थे। लुटेरों ने बावर्दी दुरुस्त दरोगा से झपट्टा मारकर बैग छीना और कमिश्नर आवास की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में तैनात दरोगा एमपी सिंह एकेडमी परिसर में ही बने सरकारी आवास में रहते हैं। घटना शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे की है। सिविल लाइंस स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा से 3.2 लाख रुपये निकालकर एमपी सिंह अपने बेटे अमित कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दरोगा ने नोटों की गड्डियों को बैग में रखा और बाइक पर पीछे बैठ गए। बाइक उनका बेटा अमित चला रहा था।

दरोगा बावर्दी दुरुस्त थे और कंधे पर सितारे भी चमक रहे थे। लेकिन बेखौफ लुटेरों पर इसका भी कोई फर्क नहीं पड़ा। लुटेरों ने पुलिस एकेडमी गेट के नजदीक सिविल डिफेंस चौराहे पर दरोगा से रकम भरा बैग लूट लिया। काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो लुटेरों ने दरोगा पर पीछे से हमला बोला और रकम लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


इससे पहले कि सब इंस्पेक्टर एमपी सिंह कुछ समझ पाते लुटेरे रकम भरा बैग लूटकर कमिश्नर आवास की ओर भाग निकले। हालांकि एसआई एमपी सिंह ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने तक लुटेरों का पीछा किया लेकिन लुटेरे आंखों से ओझल हो गए। इसके बाद उन्हाेंने पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की जानकारी दी।

दरोगा से दिनदहाड़े सवा तीन लाख रुपये लूटे जाने की घटना से पुलिस अफसर भी सन्न रह गए। पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया, बैंकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। एएसपी डा. यशवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है, लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें