फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के बाप ने किया इशारा तब पुलिस ने दबोचा दरिंदा

Tue, 13 Sep 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
 बेटी की नग्न अवस्था में लाश देख बाप का कलेजा फट गया था। मां- भाई और परिवार के अन्य लोग भी फूट फूट कर हो रहे थे। मां तो खुद ही दोषी ठहर रही थी। वह तो बार बार ये ही बोल रही थी कि आखिर मैंने इस मासूम को क्यों अकेला भेज दिया। इस सनसनीखेज वारदात ने ग्रामीणों में भी झकझोर कर रख दिया था। वक्त रहते एसएसपी गांव में पहुंच गए।
विज्ञापन


मौके पर लोगों की भीड़ पहले ही जुटी थी। गुस्सा ग्रामीणों के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। लेकिन एसएसपी ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। बच्ची के साथ रेप और फिर उसकी गला दबाकर हत्या करने वाला दरिंदा भी इस भीड़ में मौजूद था। पुलिस और पब्लिक के बीच हो रही बातचीत को वह बड़ी गौर से सुन रहा था। एसएसपी नितिन तिवारी पीड़ित बच्ची के पिता को अकेले में ले गए। उन्होंने बाप को पूरा भरोसा दिया कि वह उसकी बेटी के हत्या किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।

तब पिता ने अपना दर्द बयां किया। उसने बताया कि गांव के एक युवक पर उसे शक है। इसके बाद एसएसपी ने अधीनस्थों को आदेश दिए और आरोपी दरिंदे को मौके पर ही पकड़वा लिया। हालांकि कुछ लोगों ने विरोध किया। लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी। पुलिस आरोपी को थाने लेकर आ रही थी। लेकिन थाने और गांव के बीच दस-बारह किलो मीटर की दूरी तय करने के बीच ही आरोपी ने पुलिस जीप में सब कुछ उगल दिया।
विज्ञापन


उसने बताया कि बच्ची अकेली जंगल की ओर जा रही थी। पीछे से भी चला गया और उसे बहला कर जंगल की ओर ले गए। इसके बाद उसने बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश की। लेकिन बच्ची शोर मचाने लगी थी। उसने अपना जुर्म छिपाने के लिए बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी नशे का आदी है। वह पहले भी बच्ची को उठाने की कोशिश कर चुका है। लेकिन सफल नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें