पिछले साल 21 सितंबर को कपूर कंपनी चौराहे और फव्वारा चौक के बीच हाईवे पर दिन दहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए पुष्पेंद्र यादव के परिवार को धमकियां मिल रहीं हैं। परिजनों को धमकाया जा रहा है कि बीस लाख रुपये लेकर समझौता कर लो, वरना पुष्पेंद्र के छोटे भाई की भी हत्या कर दी जाएगी। पुष्पेंद्र के भाई और पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कटघर थानाक्षेत्र के गोविंद नगर निवासी पुष्पेंद्र यादव पुत्र आनंद पाल यादव 21 सितंबर 2015 को सिविल लाइंस स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट से अपने घर लौट रहा था। फव्वारा चौक और कपूर कंपनी चौराहे के बीच गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में महिला कल्याण विभाग के बाबू चुन्नी लाल और मुकुट लाल पकड़े गए थे। दोनों ने सुपारी देकर भाड़े के हत्यारों से मर्डर कराया था। दोनों बाबुओं ने विभाग में करोड़ों रुपये का घोटाला किया था।
जिसकी जानकारी पुष्पेंद्र को हो गई थी। पुष्पेंद्र के भाई और पिता ने बताया कि चार जून की रात करीब दो बजे उनके दरवाजे पर तीन युवक पहुंचे थे। उन्होंने डोरवेल बजाई। तब पुष्पेंद्र की मां प्रवेश ने खिड़की से देखता तो वहां तीन युवक खड़े हुए थे। उन्होंने धमकाया कि बीस लाख रुपये लेकर समझौता कर लो। वरना योगेश भी हत्या कर दी जाएगी। इसके अलावा चुन्नीलाल के रिश्तेदार भी लगातर समझौते के लिए धमका रहे हैं।