फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स वर्धक दवाओं की आड़ में नशे की डोज

Mon, 01 May 2017 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्स वर्धक दवाओं की आड़ में ये गैंग सालभर से भी अधिक वक्त से लोगों को नशे की डोज देता रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। भोजपुर के बहेड़ी ब्रहम्नान गांव में करीब एक साल से नकली सेक्स वर्धक दवाआें की फैक्ट्री चल रही थी।
विज्ञापन


लोग सेहत की चाहत में इन दवाआें को खाते रहे और ये नकली दवाएं उनकी हेल्थ को तबाह करती रहीं। पुलिस ने नकली दवाआें की भारी भरकम खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन गैंग के दस से अधिक मेंबर अभी तक पुलिस पकड़ से दूर हैं।

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी ब्रह्म्म्नान गांव में शमशुल रहमान के घर में यह फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने शनिवार रात छापा मारकर मौके से मुहम्मद आजम पुत्र आबिद निवासी मिलक सिकमपुर थाना टांडा जिला रामपुर और शमशुल रहमान पुत्र हामिद निवासी बहेड़ी ब्रह्म्नान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मौके से पुलिस को सेक्स टेबलेट, मरहम, ऑयल, कैप्सूल, चूरन समेत नकली दवाओं को बड़ा जखीरा मिला है। प्राथमिक छानबीन के बाद पुलिस का कहना है कि नकली दवाआें में ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस ने फैक्ट्री के कागजात मांगे मांगे तो नकली दवाओं के धंधेबाज कोई पेपर नहीं दिखा सके। इस अवैध दवा फैक्ट्री को इरफान चला रहा था, उसके साथ 12 लोग और भी थे। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि इस फैक्ट्री में बन रही नकली सेक्स वर्धक दवाआें को थोक में सप्लाई किया जाता था।

जिले के कई मेडिकल स्टोरों पर भी यहां से सप्लाई हो रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मोहम्मद आजम और शमशुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव चकबेगमपुर में भी चार अप्रैल को नकली दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। जिसमें पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें