फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल की लड़की की रेप के बाद हत्या

Sat, 27 Feb 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र में मानसरोवर कालोनी से सटे फकीरपुरा मोहल्ले में एक दस वर्षीय लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक लड़की मानसिक रूप से कुछ कमजोर थी और 22 फरवरी की शाम से लापता थी। परिजनों ने पुलिस को भी लड़की के गायब होने की सूचना दी थी लेकिन पुलिस हरकत में नहीं आई। शुक्रवार दोपहर खंडहरनुमा मकान में लड़की की अर्द्धनग्न लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन




किशोरी के चेहरे, गले और पेट में चोटों के निशान हैं। हत्या से पहले उसके साथ रेप की आशंका है। लड़की के पिता ने मकान मालिक के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जो घटना के बाद से फरार है। मानसरोवर कालोनी से सटे फकीरपुरा मोहल्ले में रहने वाले एक फैक्ट्री कर्मी की 10 वर्षीय बेटी 22 फरवरी की शाम को करीब चार बजे अचानक गायब हो गई थी। उसी दिन से परिजन उसकी खोज कर रहे थे।



परिजनों ने इस बाबत मझोला पुलिस को भी बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी थी। लेकिन पुलिस ने किशोरी के लापता होने की घटना को बेहद हल्के ढंग से लिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इधर, परिजन लापता लड़की को लगातार खोजते रहे। शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे लड़की की मां और दादी फिर से बेटी की तलाश में निकली थीं। इसी बीच मोहल्ले में खेल रहे बच्चे प्रेमचंद्र के मकान में पहुंच गए।
विज्ञापन




उन्होंने एक कमरे में किशोरी की लाश पड़ी देखी तो सन्न रहे गए। बच्चों के चीख पुकार मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद किशोरी के परिजन भी आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया। इसी बीच मकान मालिक का बेटा अजय मौके से फरार हो गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। सीओ यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें