फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवानपुर में प्रथमा बैंक के बाहर महिला से लूट

Tue, 20 Sep 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद (अगवानपुर)
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
अगवानपुर में सोमवार दोपहर बाइक सवार लुटेराें ने महिला से सरेबाजार चार हजार रुपए लूट लिए। घटना के समय महिला बैंक से रुपये निकाल कर अपने घर जा रही थी। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे। लेकिन तब लुटेरे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें बाइक सवार लुटेरों की पहचान हो गई। दोनों लुटेरे उस समय बैंक में बैंच पर बैठे दिखाई दे रहे। जब महिला रकम निकाल रही थी। 
सिविल लाइंस के अगवानपुर मोहल्ला बाईपास नई बस्ती निवासी नौशे की पत्नी अशरफी का एकाउंट प्रथमा बैंक की अगवानपुर शाखा में है।

सोमवार दोपहर करीब दो अशरफी बैंक पहुंची। उसने अपने खाते से चार हजार रुपए निकाले। इसके बाद वह रुपये और पासबुक को एक पॉलीथिन में रखकर पैदल घर जा रही थी। महिला कुछ कदम ही चली थी, तब  एक बाइक उसके बराबर में आ गई। जिस पर दो बदमाश सवार थे। 
विज्ञापन


महिला कुछ समय पाती। इससे पहले ही बाइक पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर इसके हाथ से पॉलीथिन छीन ली। लुटेरे बाइक को दौड़ाते हुए बाईपास की ओर फरार हो गए। हालांकि महिला और कुछ लोग उनके बाइक के पीछे काफी दूर तक दौड़े। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर बीपी बालियान मौके पर पहुंच गए।

महिला ने बताया कि जब वह पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंची थी तो दोनों युवक बैंक के अंदर बैंच पर बैठे थे। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो दोनों लुटेरों की पहचान हो गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें