फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से जेवर ठग ले गए बाइक सवार

Fri, 08 Jan 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने जा रही महिला को झांसा देकर दो बाइक सवार तीस हजार के जेवर ठगकर फरार हो गए। बाइक सवारों के जाने के बाद महिला को ठगे जाने का अहसास हुआ। गुरुवार को अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर की रहने वाली जुबेदा पत्नी सरफराज सरकारी सस्ते गल्ेले की दुकान से राशन लेने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन



जब वह स्टेशन रोडपर पहुंची तो दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोककर कहा कि आप बहुत परेशान हैं, हमें यह मालूम है। इन युवकों ने अपने को तांत्रिक बताते हुए तंत्रविद्या से सारी परेशानाी दूर करने की बात कहते हुए जुबेदा को भरोसे में ले लिया। उन्होंने घर पर चलकर देखने को कहा। वह उन्हें अपने घर ले गई।


दोनों युवकों ने कहा कि तुम्हारे घर में तो बहुत दिक्कत है। वह सोने के जेवर पर मंत्र पढ़कर देंगे। उसके बाद उसके बाद सारी परेशानी दूर हो जाएगी। जुबेदा ने सोने के कुंडल और झाले लाकर दे दिए। इसके बाद युवकों ने एक कपड़े की गांठ पर कुछ बुदबुदाया और उसे यह कहकर दिया कि इस गांठ में उसके जेवर हैं।
विज्ञापन



युवकों के जाने के बाद जब महिला ने गांठ को खोला तो उसमें ईट की दो कंकरीट निकली। उसके बताने पर परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने बाइक सवार ठगों को काफी तलाशा मगर वह नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें