सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला से घर में घुसकर छेड़खानी की गई । आरोप महिला के जीजा पर है। इस संबंध में महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले फर्म कर्मचारी ने बताया कि वारदात 17 नवंबर की है। वह कचहरी आए थे, घर पर पत्नी अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान महिला का जीजा घर पर आ गया। आरोपी ने महिला से छेड़खानी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकजुट हो गए तो आरोपी मौके से भाग गया।
पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पति से की। दंपती ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी संभल का रहने वाला है।