फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारह हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- हत्या के मामले में छह साल से फरार चल रहा था बंटी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके में छह साल पहले हुई हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त बंटी सिंह को पीपीगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बंटी पर एसएसपी ने बारह हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

26 अक्टूबर 2011 को गोरखनाथ के अशोक नगर कॉलोनी निवासी संजीव कुमार सिंह उर्फ अंटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तिवारीपुर पुलिस ने पिता ठाकुर प्रसाद सिंह की तहरीर पर बंटी सिंह समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया था। दोनों मूलरूप से डोहरिया चिलुआताल के निवासी थे। इस मामले में बंटी अभी तक फरार चल रहा था। एसएसपी ने फरार बंटी सिंह के खिलाफ बारह हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था, तभी से पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि पीपीगंज थानेदार सौरभ राय की अगुवाई में पुलिस ने बंटी सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें