फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से तीन अपराधियों को पश्चिम बंगाल ले गई पुलिस

Mon, 20 Nov 2017 01:17 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमरोहा में बुधवार देर रात 45 लाख रुपये की कीमत की चाय पत्ती और रेशम धागा लदे दो कंटेनरों के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस जेल से अपने साथ 72 घंटे की ट्रांजिंट रिमांड पर पश्चिम बंगाल ले गई है। तीनाें आरोपी सिलीगुड़ी से कोलकाता के लिए माल लादकर रवाना हुए थे।

लेकिन चालकों ने रास्ते में ही वाहनों से जीपीएस सिस्टम निकाल दिया और अमरोहा में पहुंच गए थे।अमरोहा के डिडौली थाने की पुलिस ने बुधवार देर रात दिल्ली- लखनऊ नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान दो कंटेनर पकड़े थे। एक कंटेनर में 20 लाख रुपये की कीमत की चाय पत्ती लदी थी, जबकि दूसरे कंटेनर में पॉलिस्टर धागा लदा था।
विज्ञापन


दोनों वाहनों में लदे माल की कीमत 45 लाख रुपये बताई गई है। कंटेनर से पकड़े गए आरोपी मोहम्मद राबुल निवासी पलौला थाना डिडौली जनपद अमरोहा, मो. रफीक निवासी प्रतापगढ़ हाल निवासी बांद्रा मुंबई और देव राज निवासी अंधेरी पूर्व बरिहान मुंबई थे।

तीनों ने पूछताछ में बताया था कि वह ये माल सिलीगुड़ी से लादकर कोलकाता के लिए रवाना हुए थे। लेकिन रास्ते में उनके मन में लालच आ गया। दोनों वाहनों से जीपीएस सिस्टम हटा दिया था। इसके बाद वाहनों को दिल्ली लेकर जा रहे थे। अमरोहा पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


जबकि पश्चिम बंगाल के नार्थ दीमापुर जनपद में तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जानकारी मिलने पर पश्चिम बंगाल की नार्थ दीमापुर जनपद की पुलिस अमरोहा पहुंची। अमरोहा कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिंट रिमांड मिलने के बाद तीनों आरोपियों को रविवार दोपहर पश्चिम बंगाल की पुलिस ने तीनों को अपनी कस्टडी में ले लिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एमएचएस रिजवी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस तीन लोगों को ट्रांजिंट रिमांड पर ले गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें