फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में टल्ली दरोगा ने बंगला गांव चौराहे पर किया हंगामा

Fri, 09 Sep 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बंगला गांव चौराहे पर गुरुवार दोपहर एक दरोगा ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। लोगों ने विरोध किया तो उसने उनके साथ भी अभद्रता की। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उसे पुलिस लाइन में छोड़ दिया। यहां  भी दरोगा ने हंगामा किया। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात दरोगा गुरुवार को एक सिपाही के साथ बंगाल गांव चौराहे पर स्थित शराब की हट्ठी मेें पहुंचा। दोनों ने यहां जमकर शराब पी। इसके बाद दरोगा हंगामा करने लगा। कुछ ही देर में लोग जुट गए। दरोगा की हालत देख सिपाही तो मौके से निकल लिया। लेकिन दरोगा लड़खड़ा गया।

उसने अपना एक जूता हाथ में लिया और सड़क पर दौड़ लिया दी। वह कई जगह गिरा। दरोगा की ये हालत देखकर तमाशा देखने वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की। उनके साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन


इसके बाद लोेगों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। इंस्पेक्टर नागफनी ने उसे पुलिस लाइन भिजवा दिया। यहां भी दरोगा ने हंगामा किया। दरोगा ने अपना नाम राकेश शर्मा बताया है। बाद में पुलिस वाले दरोगा को उसके कमरे में छोड़ कर आए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें