फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा तो पति ने कर लिया सुसाइड

Wed, 17 May 2017 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र के बौद्घ विहार सेक्टर दो में पत्नी ने मकान का दरवाजा नहीं खोला तो पति ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई।
विज्ञापन


पति की लाश अस्पताल में छोड़कर पत्नी फरार हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पत्नी को बुलाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई है। बौद्घ विहार सेक्टर दो निवासी विनीता स्वास्थ्य विभाग में बेसिक हेल्थ वर्कर के पद तैनात हैं।

विनीता के पति सुनील दास ईसाई धर्म के प्रचार के लिए घर घर जाकर प्रार्थना करते थे। परिवार में एक बेटी लकी है। सुनील दास पिछले कुछ समय से शराब के आदी हो गए थे। जिस कारण उन्होंने धर्म प्रचार करना भी बंद कर दिया था। शराब की वजह से घर में कलह शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


विनीता ने बताया कि 17 मार्च 2017 को सुनील दास बिना बताए चले गए थे। तब से इनका कोई पता नहीं था। सोमवार रात करीब एक बजे घर लौटे थे तो वह नशे की हालत में थे। उन्होंने गेट खटखटाया। लेकिन परिजनों ने गेट नहीं खोला। वह गेट पर आकर उल्टियां करने लगे।

विनीता पड़ोसियों की मदद से सुनील दास को जिला अस्पताल लेकर पहुंची और भर्ती करा दिए। जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह सुनील दास की मौत हो गई। सुनील दास की मौत के बाद पत्नी और उनके साथ आए व्यक्ति फरार हो गए।
विज्ञापन


अस्पताल स्टाफ ने सिविल लाइंस थाने में जानकारी दी। पुलिस बौद्घ विहार पहुंची और सुनील के घर घटना की जानकारी दी। लेकिन तब तक पत्नी ड्यूटी चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें