फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए जहर खिलाकर विवाहिता की हत्या

Sat, 30 Jul 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती सूरज नगर में फैक्ट्री कर्मचारी ने अपनी पत्नी को जहर खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर मायके वाले पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई। पुलिस ने पति, सास समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


बरेली जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मणिनाथ निवासी चंद्र किशोर ने अपनी बेटी प्रियांशी सिंह की शादी 24 अप्रैल 2012 को कटघर के पीतल बस्ती सूरज नगर निवासी विशाल चौहान उर्फ मोनू चौहान के साथ की थी। चंद्र किशोर ने बताया कि शादी के बाद से ही विशाल और उसके परिवार के लोगों ने प्रियांशी को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। प्रियांशी अपने मायके गई थी। गुरुवार रात विशाल चौहान बरेली पहुंचा और प्रियांशी को जबरन ले आया।

रास्ते में उसने प्रियांशी को जहर खिला दिया। घर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई। वह उल्टियां करने लगी। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। सूचना मिलने पर प्रियांशी के मायके वाले भी बरेली से आ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कटघर पुलिस पहुंच गई और पति विशाल को हिरासत में ले लिया। प्रियांशी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें जहर की पुष्टि हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सास की हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

पैनल में किया गया पोस्टमार्टम
 प्रियांशी सिंह के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम किया। पैनल में डा. सुधा गौतम, विजय कुमार गोयल और एके वर्मा शामिल रहे। इसके अलावा पोस्टमार्टम की डिजीटल वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी गई है। जबकि विधि विज्ञान की टीम ने भी सैंपल लिए हैं। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें