फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में पीड़िता ने छोड़ा शहर, लौटने पर फिर रेप

Sat, 18 Mar 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ मकान मालिक ने बलात्कार किया और मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। बदनामी के डर से महिला अपने पति को लेकर मुंबई चली गई।
विज्ञापन


लेकिन मुंबई में उसके पति को कोई रोजगार नहीं मिला। इसके बाद पति पत्नी लौट आए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि फिर से आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने प्रमुख सचिव गृह को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ किराये के मकान में रहती थी। उसका आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में मकान मालिक ने उसके साथ बलात्कार किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया था। जिसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि बदनामी के डर से वह अपने पति को लेकर मुंबई चली गई थी। लेकिन पति को वहां कोई रोजगार नहीं मिल पाया। जिस कारण पति पत्नी कुछ दिन पहले ही वापस लौट आए थे।

अब 16 मार्च 2017 को महिला अपने घर में मौजूद थी। जबकि उसका पति बाहर गया था। इसी बीच आरोपी पहुंच गया और उसने डरा धमकाकर बलात्कार किया। कोतवाली इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई तहरीर नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें