फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद युवक ने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में दोस्त
विज्ञापन

की चाकू घोंपकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने दोस्त की चाकू घोपकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस उसे पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वह परिवार के साथ जहांगीरपुरी में रहने वाला चंदन (24) मजदूरी करता था। शुक्रवार देर रात वह दोस्तों के साथ बैठकर मूंगफली खा रहा था। बातचीत के दौरान चंदन की पड़ोस में रहने वाले राजेश से किसी बात पर कहासुनी हो गई। राजेश भागकर अपने घर गया और वहां से चाकू लाकर चंदन पर ताबड़तोड़ हमले कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों में विवाद की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें